उत्तराखंडदेहरादूनराज्य

डोईवाला- बीडीसी की बैठक में उठे जनहित के मुद्दे

डोईवाला। ब्लॉक सभागार में बीडीसी की एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें काफी संख्या में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। क्षेत्र पंचायत

सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं को बैठक में रखा। बड़कोट क्षेत्र से बीडीसी विजय भट्ट ने

समस्याएं उठाते हुए कहा कि बड़कोट-बीरपुर मार्ग काफी संकरा मार्ग है। जिसके किनारे नहर

बहती है। इस नहर को भूमिगत करके झील वाला मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना चाहिए।

वही बड़कोट बीरपुर मार्ग पर जो एक्सीडेंट जोन हैं। उनको खत्म किया जाना चाहिए। और खेतों

के ऊपर से जा रही विद्युत लाइनों को भी हटाना जाना चाहिए। प्रतीत नगर बीडीसी ज्योति

जुगरान ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग में बजट का हमेशा रोना रहता है। जिस कारण विकास

कार्य नही हो पाते हैं। उनकी मांग है कि लघु सिंचाई विभाग को पर्याप्त बजट दिया जाए,

जिससे विकास कार्य सुचारु रुप से चल सकें। बैठक में विधायक बृज भूषण गैरोला, ब्लॉक

प्रमुख सिंह पोखरियाल, बीडीओ जगत सिंह, डीपीआरओ विद्यासिंह सोमनाथ, जिला खेल

अधिकारी शबली गुरुग, जल संस्थान ईई राजेंद्र पाल, सीडीपीओ अनुबाला नौटियाल,

गन्ना निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, रेशम निरीक्षक आरएस धनय, गजेंद्र सिंह, अमर

खत्री, मनजीत सिंह, सुरभि राणा, पंकज रावत, सुधीर सती, राजेंद्र तडियाल, अनिल कुमार,

पूजा, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!