स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं में 30% से अधिक छात्र-छात्राओं ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 84% से अधिक छात्र-छात्राओं ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए। 10% छात्र- छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया।
स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होने पर प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा व स्कूल प्रबंधक कैप्टन एके शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।