Dehradun. जौलीग्रांट सेक्टर के बड़ोवाला आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण मेला का आयोजन किया गया।
जिसमें महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही कार्यकत्री सुनीता राणा ने कहा कि 2018 से चल रहे इस कार्यकर्म मै जगह जगह आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरे माह (01 से 30)अलग अलग चल रही योजनाओं वा पोषण के बिभिन पहलुओं की जानकारी देकर जागरूक अभियान चलाया जाता है। व लोगों को स्वास्थ्य संबंधी, स्वच्छता संबंधी, संतुलित आहार संबंधी जानकारी दी जाती है।
और कुपोषण को दूर करने की जानकारी दी जाती है, कार्यक्रम में आईपीआरपी रानीपोखरी से पहुंची गीता शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी धरातल पर काम करने वाली वह इकाई है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाता है।
कार्यकर्म में गोदभराई रस्म मनाई गई। जिसमें महिला संगीत गाकर गर्भवती महिलाओ को शुभकामना दी गई। पोषण पर गाना भी गाया गया। जो मुख्य आकर्षण रहा। कार्यकर्म में ग्राम प्रधान सुधीर छेत्री, महिला मंगल अध्यक्ष, पूनम रावत, सारिका भंडारी, आशा वर्कर, उमा रावत, निधि, रजनी रावत, किरन, कमला, रतूड़ी, ऋतु, उषा, गीता, शांति, प्रमिला, सरला, उषा आदि उपस्थित रहे।