उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

बूथ से जुड़े कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा: जेपी नड्डा, वर्चुअल माध्यम से नड्डा ने डोईवाला में भाजपाईयों को संबोधित किया

Dehradun. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड की विधानसभा के शक्तिकेन्द्रों के संयोजक व प्रभारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

रानीपोखरी साईं मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, विधानसभा डोईवाला के शक्तिकेन्द्रों के संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा जिले व प्रदेश के पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामन्त्री दुष्यंत कुमार, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के उद्धबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड देव भूमि को भक्त और भगवान को मिलाने वाली धरा कहा और कालू मेहरा, गोविंद बल्लभ पंत सुंदरलाल बहुगुणा को नमन किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा कर एक रुपए में जल संयोजन, आयुष्मान कार्ड जैसी उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहा। बूथ से जुड़े कार्यकर्ताओं को पार्टी की आत्मा बताया और बूथ से जुड़े सभी कार्यों को पूर्ण मनोयोग से करने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सभी मिथकों को तोड़कर उत्तराखंड में दोबारा सत्तासीन होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, पूर्व दर्जाधारी बृज भूषण गैरोला, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल राजकुमार राज, अशोक राज पंवार, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, संजीव सैनी, नगीना रानी, प्रदीप नेगी, हिमांशु चमोली, संजय चमोली, विक्रम सिंह नेगी, ममता नयाल, सुभाष मनवाल, पंकज शर्मा, मनवर नेगी, ललित पंत, उत्तम रौथान, संदीप नेगी, पूनम चौधरी, वर्षा वर्मा, उधम सिंह, वेद प्रकाश कंडवाल, सुरेश सैनी, रामकिशन, नवीन चौधरी, विजय भट्ट, चंदन जयसवाल, अवतार सिंह सैनी, स्वीटी पंवार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, विपक्ष के कुछ विधायकों के पार्टी में शामिल करने पर चल रहा है मंथन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!