उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

डोईवाला में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को भाजपाईयों ने दी श्रदांजलि

धर्म और संस्कृति के लिए कल्याण सिंह ने सरकार दाव पर लगाई: बीजेपी

डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पूर्व सीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए उनके संघर्ष को देशवासी कभी भूल नहीं सकते हैं। वो ऐसे नेता थे। जिन्होंने अपने धर्म और संस्कृति के लिए अपनी सरकार तक को दाव पर लगा दिया था। बाबरी ढांचा गिराने की जिम्मेदारी भी स्वयं उन्होंने ली थी। भाजपा को शहरों से गांवों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। 12 अगस्त 1992 को कल्याण सिंह ने ही उत्तरांचल प्रदेश का संकल्प प्रस्ताव पारित कर उत्तरांचल को अलग राज्य इकाई के रूप में मान्यता दी थी।

भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष डोईवाला विनय कंडवाल, मण्डल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश कंडवाल, पंकज शर्मा, ममता नयाल, सुषमा चौधरी, चंद्र कला ध्यानी, पूनम चौधरी, मुन्ना चौहान, संदीप नेगी, राजेश भट्ट आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!