उत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

डायट गौचर में डीएलएड प्रशिक्षुओं का सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर/ गाइड कैप्टन कोर्स का शुभारंभ

गौचर / चमोली। जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली में डी. एल. एड. प्रशिक्षुओं के लिए 7 दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर /गाइड कैप्टन कोर्स का शुभारंभ किया गया ।

मंगलवार को प्रशिक्षण का उदघाटन प्राचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, मुख्य अतिथि जिला आयुक्त स्काउट डाक्टर कुशल सिंह भंडारी,

प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राम सिंह नेगी जिला प्रशिक्षण आयुक्त महेश प्रसाद डिमरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

मुख्य अतिथि जिला आयुक्त डॉक्टर कुशल भंडारी ने डाइट गौचर चमोली की इस पहल का स्वागत किया एवम शिविर के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण युवाओं में राष्टभक्ति एवं चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी ने सभी प्रशिक्षकों एवम प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रादेशिक आयुक्त स्काउट प्रशिक्षण राम सिंह नेगी ने

स्काउट प्रशिक्षण की आधारभूत जानकारी दी एवम सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण गहनता से लेने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट महेश डिमरी ,जिला संगठन आयुक्त स्काउट रुद्रप्रयाग धनंजय भंडारी, जिला संगठन

आयुक्त स्काउट दीपक पुंडीर , जिला सह सचिव स्काउट चमोली सुबोध डिमरी,एवम

भगत सिंह कंडवाल प्रवक्ता डायट उपस्थित रहे।
ललिता प्रसाद लखेड़ा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!