उत्तराखंड

उत्तराखंड विजलेंस ने रिश्वत लेते हुए दरोगा को किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है। बता दे कि केलाखेड़ा थाने में तैनात एक दरोगा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामला उधम सिंह नगर के केलाखेड़ा थाने का है जहां तैनात दरोगा मोहन बोरा को विजलेंस टीम ने गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार 4000 की रिश्वत लेते हुए दारोगा को गिरफ्तार किया गया है‌। खबर है कि दारोगा ने फरियादी से रिश्वत मांगी थी। हल्द्वानी से पहुंची विजलेंस की टीम ने मोहन बोरा को गिरफ्तार किया इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!