अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्ममौसमराज्य

गंगोत्री के पास गदेरे में बहे दो युवक, एक का शव किया गया बरामद

उत्तरकाशी। आज दिनाँक 23 सितम्बर 2022 को पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि झाला गांव में देर रात्रि 02 नेपाली युवक काम से लौटते समय स्यागाड के पास गदेरा पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम HC संजय नेगी के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग करते हुए झाला व बगोड़ी गांव के बीच झाला पूल से 200 मीटर पहले बहे हुए 02 युवकों से से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया।

SDRF टीम द्वारा उक्त शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि अन्य युवक की सर्चिंग की जा रही है।

*मृतक का विवरण:-*

सन्तोष पुत्र जुद्र बहादुर, उम्र- 23 वर्ष, निवासी- ग्राम खुलाह, बाजूरा, नेपाल।

ये भी पढ़ें:  दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!