अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

टिहरी झील से एक किशोर का शव बरामद, दूसरा किशोर अभी भी लापता

टिहरी। दिनाँक 19 सितम्बर 2022 को स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि जनपद टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील कोटि कॉलोनी के पास 02 किशोर लापता हो गए है,

जिनकी टिहरी झील में डूबने की संभावना है। उक्त सूचना पर NK राकेश रावत के नेतृत्व में SDRF की फ्लड टीम द्वारा बोट के माध्यम से लगातार झील में सर्चिंग की जा रही थी।

आज दिनाँक 21 सितम्बर 2022 को पुनः झील में सर्चिंग के दौरान SDRF टीम के डीप डाइवर आरक्षी कवेंद्र चौहान द्वारा 30 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए एक किशोर का शव ढूंढ निकालकर बाहर निकाला गया जबकि दूसरे की सर्चिंग की जा रही है।

*मृतक का विवरण:-*

आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह, उम्र- 15 वर्ष, निवासी – मकान नम्बर 35/5 ई ब्लॉक, नई टिहरी, कोतवाली नई टिहरी।

ये भी पढ़ें:  विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!