अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादून

नकरौंदा में रेलवे ट्रैक के पास से किशोर का शव बरामद

Dilwala. नकरौंदा में पुलिस को एक किशोर का शव बरामद हुआ है।

पुलिस को 112 द्वारा सूचना मिली की नकरौंदा गुरुद्वारे के पास देहरादून की ओर रेलवे ट्रैक के पास में एक अज्ञात किशोर का शव पड़ा है।

सूचना पर चौकी प्रभारी हर्रावाला मय चीता कर्मियों के मौक़े पर पहुँचे तो रेलवे ट्रैक के बग़ल में एक किशोर का शव पड़ा हुआ था। जिसके सिर पर गहरी चोट लगी थी।

पुलिस ने 108 को सूचना दी। पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि मृतक किशोर का नाम अर्जुन रावत पुत्र मातबर सिंह रावत उम्र 15 वर्ष निवासी लेन नंबर 04 , माँ दुर्गा एन्क्लेव नकरौंदा है ।

डोईवाला पुलिस ने कहा कि किशोर सुबह मॉर्निंग वॉक हेतु घर से निकला था। और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  इंतजार खत्म! पर्यटकों के दीदार के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!