उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

संतों की हत्या से हिंदू संगठनों में उबाल

डोईवाला। हिंदू जागरण मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने देश में संतों की लगातार हो रही हत्या पर गहरी नाराजगी जताई है।

हिंदू जागरण मंच माजरीग्रांट डोईवाला के अध्यक्ष रविंदर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाड़े के संतों व बुंलदशहर में संतों की निर्मम हत्या की हिंदू जागरण मंच घोर निंदा करता है। और दोषियों को फांसी देने की मांग करता है। कहा कि मृतक साधुओं की आत्मा की शांति के लिए माजरी ग्रांट में शांति पाठ किया गया है।

युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत मनचंदा ने कहा कि ये संत हमारी संस्कृति और धर्म के ध्वजवाहक हैं। और संत पूरे समाज को सर्वे संतु सुखिन, सर्वे संतु निरामया का पाठ पढाते हैं। संतों पर जुल्म समाज के पतन का कारण बनते हैं।

इसलिए इसमें पुलिस व शासन-प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए। मौके पर महामंत्री जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष रोहित चौधरी, आनंद, कृष्णा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!