उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराजनीति

(Doiwala) पांच स्थानों पर छोटे खेल मैदान बनाने को पहली किश्त जारी

डोईवाला। डोईवाला में पांच स्थानों पर छोटे-छोटे खेल मैदानों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने पहली किश्त जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री की पिछले वर्ष की गई घोषणा के अनुसार दूधली, डोईवाला, भानियावाला और लालतप्पड़ में छोटे-छोटे खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम (खेल) इकाई देहरादून द्वारा कुल 52.58 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।

प्रथम किश्त के रूप में 20.94 लाख रूपए जारी कर दिए गए है। मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि डोईवाला के विभिन्न क्षेत्रों में छोट खेल मैदानों के निर्माण से वहां के लोगों खासकर खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें:  ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!