उत्तराखंड

रिलायंस ज्वैलर्स डकैती प्रकरण में बिहार से गिरफ्तार 02 लाख के ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार का दून पुलिस ने लिया ट्रांजिट रिमांड

दिनांक 13/12/23 को बिहार में वैशाली से गिरफ्तार रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में शामिल 02 लाख के ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार को दून पुलिस द्वारा आज वैशाली कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय से अभियुक्त प्रिंस कुमार का ट्रांजिट रिमांड दून पुलिस द्वारा प्राप्त किया गया है। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है, जहां उससे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!