उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीतिराज्य

पांच स्तंभों पर चलकर मोदी सरकार की यात्रा संकल्प से सिद्धि की ओर

Dehradun. मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपाईयों ने एक प्रेसवार्ता कर अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई।

जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार ने आठ वर्ष में एतिहासिक कार्य किए हैं। इसलिए भाजपा उत्तराखंड सहित पूरे देश में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़ा’ मना रही है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीएम ने देश व विश्व की राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति के साथ सेवा को जोड़ा और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है।

उनके सशक्त नेतृत्व में भारत विश्व में प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है और दुनिया भारत के दृष्टिकोण को सम्मान देता है। कहा कि मोदी सरकार के पांच प्रमुख स्तंभ सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार और दृढ़ इच्छा शक्ति है। इन पांच आधार पर संकल्प से सिद्धि की यात्रा जारी है।

देश के पचास करोड़ लोगों के लिए चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना से पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए का स्वास्थ बीमा दिया जा रहा है। हर घर जल योजना में देश के ग्रामीण क्षेत्रों में 1० करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन दिए गए हैं।

ग्रामीण आवास योजना में देश में ढाई करोड़ से अधिक पक्के मकान बनाए जा चुके हैं। शौचालय निर्माण के अभियान में गांवों में 11 करोड़ घरों में शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है।

सशक्त किसान समृद्ध भारत विचार के अंतर्गत किसान कल्याण के लिए अनेकों कदम उठाए गए हैं । इसके अंतर्गत किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक तीन बराबर किश्तों में दिए जा रहे हैं। उसका लाभ देश के करीब 12 करोड़ किसानों को मिल चुका है।

साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा हेल्थ कार्ड, कृषि सिंचाई योजना आदि कई योजनानाएं चल रही हैं। महिला कल्याण की दृष्टि से संचालित उज्जवला योजना में 9 करोड़ परिवारों को एल पी जी कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण शुरु हो गया है। कहा कि प्रधानमंत्री के एजेंडे में देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसीलिए प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नीति अपनाई है। राज्य में 1 लाख करोड रुपए से अधिक के विकास कार्य हो रहे हैं।

सीएम धामी द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। राज्य की सुरक्षा की दृष्टि से सत्यापन अभियान जारी है।

वृद्धावस्था पेंशन अब पति पत्नी दोनों को दी जा रही है और उसकी राशि भी बढाई गई है। इसी प्रकार गरीबों को वर्ष में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का निर्णय भी सरकार ने ले लिया है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष डोईवाला विनय कंडवाल, राज कुमार राज, राजेन्द्र मनवाल, चंद्र भान सिंह पाल,ज्येष्ठ प्रमुख रायपुर इतवार सिंह रमोला आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जंगलों के महत्व को जानबूझ कर भुलाने की गलती कर रहा मानव समाज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!