उत्तराखंड

सांसद डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून मे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का किया अनावरण

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने भंडॉरीबाग रेसिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भंडॉरी बाग में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप मे पहुंच अटल जी जी नवीन मूर्ती का अनावरण किया व पुष्पमाला अर्पीत कर श्रद्धांजलि दी व नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए माननीय सांसद राज्यसभा ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान और मूल्यों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए व वरिष्ठ भाजपा जन को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी, धर्मपुर विधायक माननीय श्री विनोद चमोली जी, पूर्व मंत्री माननीय श्री दिनेश अग्रवाल जी,रतन सिंह चौहान जी,यास्मिन आलम खान जी सहित भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या मे आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद सार्वजनिक, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां; जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया ड्राफ्ट रोल, त्रुटियों पर तत्काल सुझाव देने की अपील

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!