उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

(डोईवाला महाविद्यालय) शारीरिक व लिखित परीक्षा के बाद 40 विद्यार्थियों का एनसीसी में चयन

डोईवाला। एसडीएम कॉलेज डोईवाला में एनसीसी में प्रवेश के लिए शारीरिक व लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया गया।

परीक्षा में कुल 108 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 40 विद्यार्थियों का एनसीसी के लिए चयन हुआ। महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ0 बल्लरी कुकरेती ने बताया कि इस कार्य को संपन्न कराने के लिए एनसीसी मुख्यालय से चौकीदार सतवीर सिंह नेगी व हवलदार विजेंद्र सिंह ने अपना योगदान दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीसी नैनवाल ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है। और विद्यार्थियों में अनुशासन आता है। एनसीसी से विद्यार्थियों को करियर में भी मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!