उत्तराखंडखेलदेशदेहरादूनराज्य

ओमकारानन्द वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: चर्लीस वेन अकादमी भोगपुर की शानदार जीत

देहरादून। 6वीं ओमकारानन्द इंटर कॉलेज ऋषिकेश की वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में चर्लीस वेन अकादमी, भोगपुर की शानदार जीत हुई है।
चार्लीस वेन अकादमी, भोगपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 17 नवम्बर को ओमकारानन्द इंटर कॉलेज ऋषिकेश की वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में शानदार जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबले में टीम ने मेजबान ओंकारानंद सरस्वती निलयम स्कूल, ऋषिकेश को 11-25, 16-25, 18-25 से पराजित किया। जबकि सेमीफाइनल में भगीरथी स्कूल पर जीत हासिल की।
चार्लीस वेन अकादमी के कार्तिक पुंडीर को  बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया।

टीम खिलाड़ी:

कार्तिक पुंडीर, अक्षित नेगी, सचिन नेगी, देव रावत, अक्षत कुकरेती, अभिनव रावत, अनिरुद्ध राणा, अनंत रावत
टीम कोचः
आर्यन बिष्ट, हिमांशु चमोली, अंशिका शर्मा
चार्लीस वेन अकादमी के प्रबंध निदेशक अनुभव बहुगुणा और प्रधानाचार्या नीलम त्रिपाठी ने विजेता टीम को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!