अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराज्य

हिमस्खलन हादसे में बरामद 7 शवों में से 3 को संलेपन (Embalming) के लिए लाया गया जॉलीग्रांट

देहरादून। हिमस्खलन हादसे में बरामद 7 शवों में से 3 को संलेपन (Embalming) के लिए जॉलीग्रांट लाया गया है।

शनिवार को जिन 7 शवों को बेस कैम्प से मातली हेलीपैड लाया गया था उन प्रशिक्षणार्थियों के शवों का पोस्टमार्टम, पंचनामा आदि कार्यवाही पूर्ण कर 4 शवों को सम्बन्धित के परिजनों को सुपुर्द किया गया।

जो शवों को अपने पैतृक गांव, क्षेत्र ले गये। उधर 03 प्रशिक्षणार्थियों जो कि असम, मेघालय एवं प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के हैं,

उन शवों को पुलिस के साथ हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्राण्ट, देहरादून संलेपन (Embalming) हेतु भेजा गया है। जिन्हें वहाँ से उनके गन्तव्य हेतु भेजा जाएगा।

SDRF वाहिनी मुख्यालय से एक टीम द्वारा हिमालयन हॉस्पिटल पहुँचकर 03 शवो को मोर्चरी में रखवाया गया।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!