उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराजनीतिविदेश

पीएम मोदी के कल के कार्यक्रम को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश में हुई रिहर्सल

एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर रहेगा सुरक्षा एजेंसियों का पहरा

Dehradun. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रिहर्सल की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ऋषिकेश एम्स में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को आज सुबह सवा दस बजे देहरादून पहुंचेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ऋषिकेश और जौलीग्रांट दो स्थानों पर तैयारियां की गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट और एम्स दोनों स्थानों पर रिहर्सल की। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सेना के एमकेआई 17 हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

अभी तक की सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से सीधे हेलकॉप्टर में सवार होकर ऋषिकेश पहुंचेंगे। जहां वो कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट को स्टैंड बॉय मोड पर रखा जाएगा।

दरअसल जौलीग्रांट के भव्य टर्मिनल का भी लोकार्पण किया जाना है। जिस कारण ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पीएम मोदी नए टर्मिनल का लोर्कापण कर सकते हैं। इसके लिए पीएम मोदी दिल्ली से सीधे पहले देहरादून एयरपोर्ट आ सकते हैं। या एम्स के कार्यक्रम में बाद जौलीग्रांट से वापसी के दौरान नए टर्मिनल का लोकार्पण कर सकते हैं। उनकी वापसी सुबह साढे दस बजे के लगभग बताई जा रही है। पीएम मोदी के एम्स ऋषिकेश से वर्चुअल भी लोर्कापण करने भी संभावनाएं जताई गई हैं।

जबकि एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण आठ अक्टूबर को केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नए टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। कुल मिलाकर पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जौलीग्रांट और ऋषिकेश दोनों स्थानों पर रिहर्सल की गई है।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

वही एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि 8 अक्टूबर को एयरपोर्ट टर्मिनल फेज 1 का लोकार्पण केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!