उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने रखा मौन व्रत

डोईवाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार द्वारा कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में रखने के विरोध में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि सत्त्ता के मद में चूर  भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उनके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को वे दबा देना चाहते हैं।  लखीमपुर में शहीद  किसानों के परिजनों से मिलने जा रही उनकी नेता की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी परवादून द्वारा आयोजित उपवास और मौन व्रत रखा गया। उनकी मांग है कि इस घटना में शामिल मंत्री को बर्खास्त कर उनके बेटे पर कार्रवाई की जाए। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सभी लोगों को अपनी बात रखते का अधिकार है। जिसे भाजपा छिनना चाहती है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष देहरादून लालचंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी,  कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, प्रदेश महामंत्री बुद्धदेव सेमवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, करतार नेगी, सभासद प्रतिनिधि संजय खत्री, सभासद प्रतिनिधि नागेन्द्र सिंह, भारत भूषण,  आईटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष नईम अहमद, अजय रावत, महिला नेत्री मधु थापा,  युंका ब्लॉक् अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट, अब्दुल रहमान, पूर्व सभासद गोपाल शर्मा, उमेद बोरा, नीरज त्यागी, आशीष खत्री, अखलाक साबरी, अंकित कुमार, आकाश बेलवाल, गुरतेज सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!