उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

सार्वजनिक जीवन के 21वे वर्ष में प्रवेश करने पर देवभूमि को नमन करने ऋषिकेश पहुंचे पीएम मोदी, कहा देवभूमि से मेरा धर्म और कर्म का नाता

ऋषिकेश। अपने राजनैतिक जीवन के 21वे वर्ष में उत्तराखंड को नमन करने ऋषिकेश पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि से उनका धर्म और कर्म का नाता है।

उन्होंने ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। कहा कि उनके जीवन की धारा को बदलने में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मोदी ने कहा कि नवरात्र में यहां की धरती को प्रणाम उनका धन्य भाग है। यह संयोग है कि 20 साल। पूर्व उत्तराखंड का गठन हुआ था और उसके कुछ ही दिन बाद उन्होंने भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। देवभूमि त्याग क्या का मार्ग दिखाती है। यहां आकर एक नई ऊर्जा मिलती है। मोदी ने कहा कि 100 साल के बड़े संकट से देश कैसे लड़ रहा है।

उस पर दुनिया नजर रख रही है। मोदी कोरोना काल की शुरुआत में लैब से देश में एक टेस्टिंग लैब थी। जिसे बढ़ाकर 3000 लैब किया गया। जिससे करोड़ों लोगों को फायदा हुआ है यह भारत की सेवा और संकल्प भाव को दर्शाता है पहाड़ हो या जंगल हर जगह वैक्सीन को पहुँचाया गया। देश के हर जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। केदारनाथ के कार्य की समीक्षा को वह ड्रोन से समय-समय पर देखते रहते हैं। चार धाम परियोजना उत्तराखंड के लिए विकास के रास्ते खोलेगी। कहा कि देहरादून एयरपोर्ट की क्षमता को 200 से बढ़ाकर 1500 किया गया है।

मोदी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में उत्तराखंड ने झंडे गाड़े हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण भारत में हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सैनिकों का सम्मान किया है। मेक इन इंडिया, फिट इंडिया, स्वच्छ इंडिया जैसे नारे तमाम देशवासियों की जुबा पेर4 हैं। आयुष्मान भारत योजना व उज्ज्वला योजना से गरीबों को बहुत लाभ मिल रहा है। राम मंदिर का निर्माण, 307 को खत्म करने में प्रधानमंत्री मोदी ने नेमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की दी टाइमलाइन

तीन तलाक, जीएसटी, वन रैंक वन पेंशन लागू करने से बहुत लाभ हुआ है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदार के भक्त हैं। चार धाम यात5 शुरू हो चुकी है। ऑल वेदर रोड, भारतमाला परियोजना, करणप्रयाग योजना से उत्तराखंड के पर्यटन और तीर्थाटन को लाभ मिल रहा है। 27 हेलीपैड राज्य में बन रहे है। 96 फीसदी वैक्सीनेशन राज्य में पूर्ण हो चुका है। 245 करोड़ बद्रीनाथ प्रोजेक्ट को मिल चुके हैं। वही 225 करोड़ के कार्य केदारनाथ में पूरे कर लिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!