उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीति

श्रीनगर रैली के बाद विशेष विमान से जौलीग्रांट से वापस लौटे पीएम मोदी

Dehradun. श्रीनगर में रैली को संबोधित करने के बाद नरेंद्र मोदी वायु सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट से दिल्ली रवाना हुए।

श्रीनगर रैली में संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से श्रीनगर से जौलीग्रांट पहुंचे। जहां पहले से वायु सेना का विशेष विमान उन्हे लेने के लिए पहुंच चुका था। साढे तीन बजे प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर श्रीनगर से जौलीग्रांट पहुंचा। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री से एयरपोर्ट पर कुछ देर मुलाकात की। उसके बाद मोदी वायु सेना के विशेष विमान में बैठै।

और वायु सेना के विशेष विमान ने शाम 3:40 बजे जौलीग्रांट से वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इस दौरान एयरपोर्ट के अंदर और बाहर पुलिस, सुरक्षा जवानों और खुफिया विभाग की पैनी नजरे टिकी रही। सुरक्षा बलों ने एयरपोर्ट को सुबह से ही चारों तरफ से घेर रखा था।

प्रधानमंत्री के विमान के टेक ऑफ होने के बाद ही सुरक्षा जवानों को हटाया गया। प्रधानमंत्री के जौलीग्रांट से दिल्ली वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर राज्य सभा सांसद नरेश गोयल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, डां0 देवेंद्र भसीन आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!