उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराजनीतिविदेशस्वास्थ्य और शिक्षा

पीएम मोदी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर, केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं

Uttarakhand. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे। जहां वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे।

7 अक्टूबर को पीएम मोदी संवैधानिक पद पर 20 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। इसी मौके पर पीएम मोदी उत्तराखंड में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण और ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ धाम में दर्शनों को भी जा सकते हैं।

उत्तराखंड में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं। इसलिए उनके दौरे को प्रदेश में चुनावी शंखनाद के रूप में भी देखा जा रहा है। दैनिक आमोघ सबसे पहले 19 सितंबर को इस संबध में विस्तृत खबर अपने पाठको को दे चुका है।

 

ये भी पढ़ें:  भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!