अपराधउत्तराखंडदेहरादून

जॉलीग्रांट बाजार में चोरी करते एक रंगेहाथ गिरफ्तार

डोईवाला। जॉलीग्रांट पुलिस ने जॉलीग्रांट मुख्य बाजार में एक युवक को बीती रात चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान जॉलीग्रांट मुख्य बाजार स्थित डेली नीड की दुकान में पुलिस को रात में कुछ हलचल सुनाई दी। हलचल पाकर पुलिस ने दुकान में देखा तो वहाँ एक चोर शटर तोड़कर अंदर घुसकर चोरी कर रहा था।

चौकी इंचार्ज मुकेश डिमरी ने कहा कि पकड़ा गए चोर ने कई चोरियां की हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी का नाम सोनू उर्फ रमेश निवासी कीटोंपुर, बिजनोर बताया गया है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!