उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

अशासकीय विद्यालयों का अनुदान निरस्त किए जाने का विरोध

डोईवाला। अशासकीय विद्यालयों का अनुदान निरस्त किए जाने के विरोध में पब्लिक इंटर कालेज डोईवाला इकाई ने बैठक आयोजित कर इस फैसले का कड़ा विरोध किया।

उतराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ की पब्लिक इंटर कालेज इकाई के अध्यक्ष डीएस कंडारी ने आयोजित बैठक में कहा कि सरकार अशासकीय विद्यालयों को समाप्त करने के नये नये हथकंडे अपना रही है। जिसका वो विरोध करते हैं।

परीक्षा प्रभारी नरेश वर्मा ने कहा कि यदि इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो राज्य के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश होगे। संघ के मंत्री अश्विनी गुप्ता ने कहा कि इस समबन्ध में 17 दिसम्बर को जनपद इकाई की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। जिसमें विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी शामिल होगे।

उपजिलाधिकारी डोईवाला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में जेपी चमोली, आलोक जोशी, अनीता पाल, विवेक बधानी, ओमप्रकाश काला, पूजा जोशी, आशुतोष डबराल, वेद प्रकाश धीमान, मदन थपलियाल, चेतन कोठारी, उमा देवी, श्रीपाल, उदय सिंह पाल आदि के हस्ताक्षर हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!