उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीति

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून में विधायकों और सांसदों से करेंगी मुलाकात

Listen to this article

देहरादून। एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अब से कुछ देर पहले विशेष चार्टड विमान से दिल्ली से देहरादून पहुंची।

10:05 बजे उनका प्लेन जौलीग्रांट में लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर भाजपा के दर्जनों नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उत्तराखंड के लोक कलाकारों और वाद्य यंत्रों से उनका जोरदार स्वागत किया गया।

जिसके बाद वो जौलीग्रांट से सड़क मार्ग से देहरादून को रवाना हुई। देहरादून में वो भाजपा विधायक व सांसदों से मुलाकात करेंगी।

यह है उनका पूरा कार्यक्रम

10:40 बजे शहीद स्थल कलेक्ट्रेट में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी। 11 बजे शेफ हाऊस पहुंचेंगी। 11:15 मुख्य सेवक सदन पर आगमन होगा। 11:15 से 12:45 बजे तक द्रोपदी मुर्मू सांसदों व विधायकों के साथ बैठक करेंगी।

12:45 से 1:30 बजे तक भोजन, और दोपहर दो बजे वापस जौलीग्रांट पहुंचेंगी। और उसके बाद जौलीग्रांट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली को प्रस्तान करेंगी।

इन्होंने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पौडी सांसद तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल,

डॉ कल्पना सैनी, रितु खंडूरी, प्रेमचंद अग्रवाल, खजानदास, अनिल गोयल, त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ देवेंद्र भसीन, खिलेंद्र चौधरी, अजेय कुमार,

राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार सहित काफी संख्या में अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:  श्री बद्रीनाथ धाम, चमोली, श्री केदारनाथ धाम, रूद्रप्रयाग व सूर्य मंदिर कटारमल, अल्मोड़ा में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!