अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

चम्पावत- 300 मीटर खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत 2 घायल

चंपावत। चम्पावत में एक वाहन के 300 मीटर खाई में गिरने से 3 की मौत और 2 लोग घायल हो गए।

पुलिस लाइन, चम्पावत द्वारा SDRF को सूचित किया गया अमोड़ी नामक स्थान के पास एक

वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर पोस्ट चम्पावत से SDRF टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह मय रेस्क्यू

उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर

त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी।

वाहन में 05 व्यक्ति सवार थे, जिनमे से 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी

जबकि 02 व्यक्ति घायल अवस्था में थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 02 घायल

व्यक्तियों को कड़ी मशक्कत करते हुऐ स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से वेकल्पिक मार्गो से होते हुऐ

स्थानीय लोगो व जिला पुलिस की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तत्पश्चात एम्बुलेंस की

सहायता से अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया व 03 मृतको के शवो को

निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। वाहन चम्पावत से ग्राम खटोली की तरफ जा रहा था।

घायल व्यक्तियो के नाम

1. कुंदन सिंह उम्र – 50 पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी – पयनई चम्पावत।

2. स्वरुप सिंह पुत्र – 44 पुत्र श्री पान सिंह, निवासी – टल्ली खटोली चम्पावत।

मृतक व्यक्तियों के नाम

1. राजेंद्र सिंह उम्र – 40 पुत्र कुंवर सिंह, निवासी – टल्ली खटोली चम्पावत।

2. शंकर सिंह उम्र – 55 पुत्र श्री मान सिंह, निवासी – कांडा डोला चम्पावत।

3. जगत सिंह उम्र – 62 पुत्र श्री माधव सिंह, निवासी लड़ा बोरा चम्पावत।

ये भी पढ़ें:  पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण: सीएम धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!