अपराधउत्तराखंडदेहरादून

नशे में पुलिस को हत्या की झूठी सूचना देने वाला युवक थानों से गिरफ्तार

डोईवाला। शराब पीकर पुलिस को हत्या की झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

रविवार सुबह साढे आठ बजे कंट्रोल रूम ऋषिकेश द्वारा थाना रानीपोखरी को बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 112 पर हत्या की सूचना दी गई है। सूचना देने वाले ने पुलिस से कहा कि उसके द्वारा किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद रानीपोखरी पुलिस कॉलर द्वारा बताए गए स्थान कुड़ियाल गांव, थानों पहुंची।

तो पुलिस को पता चला कि सूचना देने वाला व्यक्ति आशीष थापा (30) पुत्र लाल सिंह थापा निवासी ग्राम कुमेल जिला रोल्पा नेपाल, हाल कुड़ीयाल गांव थानों रानीपोखरी अत्यधिक शराब के नशे में था। और उसके द्वारा पुलिस को परेशान करने के लिए झूठी सूचना दी गई थी।

उसके द्वारा झूठी सूचना पुलिस को दिए जाने से क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। इसलिए पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले धारा 81(1)ख पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

 

ये भी पढ़ें:  नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम : सीएम धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!