उत्तराखंडदेहरादून

रसल वाइपर के काटने से युवक आईसीयू में भर्ती

डोईवाला। बड़ोवाला में दीपावली के दिन एक युवक को रसल वाइपर सांप ने काट लिया। जिस कारण उसे आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा।

सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप शाही ने कहा कि रविवार की शाम लगभग पांच बजे बड़ोवाला निवासी कपिल राणा (42) पुत्र स्व0 सुखदेव सिंह राणा अपनी घर के पास साफ-सफाई कर रहे थे। तभी अचानक उनके बायी हाथ की उंगली में रसल वाइपर सांप ने काट लिया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और ग्रामीणों के सहयोग से युवक को कपिल को जौलीग्रांट ले जाया गया।

जौलीग्रांट के आईसीयू में उसका ईलाज किया जा रहा है। शाही ने कहा कि वन विभाग ने बताया कि रसल वाइपर ने युवक को काटा है। जाकि काफी जहरीला सांप होता है। ग्रामीण सांप को पकड़कर अस्पताल ले गए। और डॉक्टरों को दिखाने के बाद सांप को वन विभाग के सहयोग से जंगल में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में पहली बार पेश हुई Alma Harmony तकनीक; देहरादून के Skin Station Clinic ने ClearSkin Pro के साथ की शुरुआत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!