उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पूर्व संघचालक देवराज बाली का 91 वर्ष की उम्र में निधन

देहरादून। डोईवाला के पूर्व संघचालक देवराज बाली का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

सोमवार के दिन सौंग नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन से क्षेत्रवासियों और स्वयंसेवकों में शोक की लहर दौड़ गई। आरएसएस सेवा भारती के प्रचार-प्रसार मंत्री संजय प्रजापति ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि साठ के दशक में वो कश्मीर से डोईवाला आए थे। और तभी से संघ से जुड़कर कार्य कर रहे थे। उन्होंने संघ को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए काफी प्रयास किए।

उनके अंतिम संस्कार में खंड संचालक राजेंद्र बडोनी, सेवा भारती प्रांत मंत्री नरेंद्रपाल रावत, सह खंउ संचालक बालम सिंह, आरएसएस संपर्क प्रमुख संपूर्ण थपलियाल, सुरेंद्र वर्मा, संस्कार भारती अध्यक्ष ईश्वरचंद, ताराचंद, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, विजय बक्शी, अमित गोयल, पहनवाल करमाचंद, हरओम गुप्ता  आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना कार्य प्रगति का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण; मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप परियोजना से जाम में आएगी कमी और शहर की यातायात व्यवस्था होगी अधिक सुगम एवं सुरक्षित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!