उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

यहां के ग्रामीण मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी भूमि देने को तैयार

गौचर / चमोली। जनपद चमोली में विकासखंड पोखरी के न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ के

जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु बमोथ

ग्राम पंचायत के अंतर्गत भूमि दिये जाने बाबत ज्ञापन अपर जिलाधिकारी चमोली को सौंपा गया है।

न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने

अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी को प्रस्तुत किये गये ज्ञापन में कहा है कि राष्ट्रीय

राजमार्ग कर्णप्रयाग-गौचर के मध्य ग्राम पंचायत बमोथ में मेडिकल कॉलेज खोले जाने

के लिऐ पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिसे उपलब्ध कराने को ग्रामवासी तैयार हैं।

कहा गया है कि ग्राम पंचायत बमोथ से गौचर हवाई पट्टी व निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन भट्टनगर

और उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भी काफी नजदीक है।

समतल भू भाग वाली भूमि में ग्रामीण भूमि देने को तैयार हैं।

प्रतिनिधि मंडल में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह खत्री, धीरेन्द्र सिंह चौधरी, पूर्व क्षेत्र

पंचायत सदस्य एवं भेषज संघ के प्रवंध संचालक प्रदीप लखेड़ा, विनोद खत्री आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!