उत्तराखंडदेशदेहरादूनमौसम

(खबर और वीडियो) धारचूला के ग्राम जुम्मा में बादल फटने से 7 लोग लापता, 3 के शव बरामद, शेष लोगो की सर्चिंग में जुटी SDRF

उत्तराखंड। उत्तराखण्ड में मॉनसूनी कहर खत्म होने का नाम नही ले रहा है। प्रकृति अपना रौद्र रूप नित नए दिन नई आफतों के रूप में दिखा रही है। कहीं भूस्खलन तो कहीं बादल फटने की घटनाएं, तो कहीं गांव घरों में घुसता बरसाती नालों को मलबा व पानी। मानवजीवन की मानो कमर ही तोड़ दी है।

आज दिनाँक 30 अगस्त को प्रातः SDM धारचूला व डीडीहाट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि धारचूला के ग्राम जुम्मा में बादल फटने से आये मलवे की चपेट में आने से 07 लोगों के लापता होने की घटना हुई है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF की एक टीम धारचूला से स्थानीय पुलिस टीम व राजस्व पुलिस के साथ तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचे साथ ही पोस्ट अस्कोट से SDRF रेस्क्यू टीम DM पिथौरागढ के साथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से घटनास्थल हेतु रवाना हुए है।

उक्त घटना में जामुनी तोक( ग्राम जुम्मा) में 3 बालिकाएं जिनकी उम्र क्रमशः 18 वर्ष ,15 वर्ष व एक छोटी बच्ची के शव स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूर्व में ही बरामद कर लिए गए थे, एक महिला व पुरुष अभी भी लापता है जिनकी खोजबीन SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार की जा रही है तथा दूसरे तोक में जिसका नाम सुवाधार है, एक बुजुर्ग महिला व एक युवती भी लापता है जिसकी खोजबीन भी एसडीआरएफ जवानों द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!