अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

रुद्रप्रयाग- घास काटते समय पैर फिसलने से गदेरे में गिरी महिला की दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग। घास काटते समय पैर फिसलने से गदेरे में गिरी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि त्रिजुगीनारायण से एक महिला

प्रातः घास काटने के लिए तोसी मार्ग पर गयी थी, जहाँ घास काटते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गदेरे में गिर गयी।

उक्त सूचना पर पोस्ट सोनप्रयाग से HC दीपक कुनियाल के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई।

त्रिजुगीनारायण से लगभग 02 किमी आगे तोसी मार्ग पर पैदल चलते हुए SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान उक्त महिला को खोज लिया गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से उक्त महिला के शव को पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जहाँ से अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक महिला का विवरण
पिंकी देवी पत्नी स्व0 श्री राधेश्याम, उम्र 50 वर्ष, निवासी त्रिजुगीनारायण, रुद्रप्रयाग।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!