उत्तराखंड

स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की संत मंडली ने किये श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन, बीकेटीसी को दिया साधुवाद

श्री बदरीनाथ धाम : स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की संत मंडली ने  श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन के पश्चात  आज  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति  ( बीकेटीसी) को  साधुवाद दिया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार को स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के गुरु संचालक जगत पावन दास स्वामी सहित  70 शिष्य संतमंडली  श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

इस अवसर फर स्वामीनारायण राजकोट स़चालक गुरू जगत पावन दास एवं संतगण सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम; उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!