अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादून

भानियावाला में कार से 25 हजार रुपए व कागजात चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

डोईवाला। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बीते 28 जनवरी को प्रखर प्रकाश मिश्रा पुत्र स्व0 वी0 पी0 मिश्रा निवासी 18/3 डालनवाला तेग बहादुर रोड नियर पाँलि किड्स स्कूल ने एक लिखित तहरीर दी कि उनकी कार संख्या यूपी 32 डीएम 3690 से भानियावाला में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाडी में

रखे काले रंग का बैग जिसमें रुपये 25000/- नकद, चेक, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे चोरी कर लिया गया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी श्रीनिवास को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया।

आरोपी का पता श्रीनिवास पुत्र नरसप्पन निवासी एच 1st 217 मदनगिरी डा0 अम्बेडकर नगर दक्षिण दिल्ली 110062 हाल निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून उम्र 38 वर्ष बताई गई है। आरोपी के पास से नकद रु0 22500/-, एक आधार कार्ड , चैक बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!