अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादून

रुद्रप्रयाग के मयाली, चिरबिटिया में हुआ दर्दनाक हादसा, मिट्टी खोदते हुए दबी तीन महिलाएं

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के मयाली, चिरबिटिया में मिट्टी खोदते समय तीन महिलाओं की दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

जनपद नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचना मिली कि मयाली, चिरबिटिया के करीब लुठियाग गांव में मिट्टी खोदते समय हुए भूस्खलन में 03 महिलाएं दब गई है, जिनके रेस्क्यू किये जाने हेतु SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट रतूड़ा से SI कर्ण सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घटनास्थल राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत था, रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर वहाँ पूर्व से मौजूद DDRF व स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 03 महिलाओं के शव बरामद किए जहाँ से उन्हें स्ट्रेचर द्वारा मुख्य मार्ग तक लाया गया।

मृतकों के विवरण:-
1. आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, 40 वर्षीय
2. माला देवी पत्नी दर्शन सिंह, 52 वर्षीय
3. सोना देवी पत्नी पूरण सिंह, 48 वर्षीय
सभी मृतक लुठियाग गांव निवासी है।

ये भी पढ़ें:  डीएम सविन बंसल ने आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन ले जा रहे वाहनों को रुकवाकर मौके पर ही खाद्य सामग्री की सैंपलिंग कराई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!