उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिराज्य

दो करोड़ 38 लाख की लागत से बनेगी जाखन पुल की सुरक्षा दीवार

करीब दो वर्ष पहले बरसात में नदी में आई बाढ में बह गई थी पुल की एप्रोच रोड़

Dehradun. भोगपुर थानों-मार्ग पर स्थित जाखन नदी पुल की सुरक्षा दीवार को दो करोड़ 38 लाख की लागत से बनाया जाएगा।

सुरक्षा दीवार के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू करने के लिए विधायक द्वारा भूमि पूजन किया गया।

क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि 2024 में नदी में आई बाढ के कारण सूर्यधार मार्ग के पास स्थित जाखन पुल की एप्रोच रोड़ को काफी क्षति पहुंची थी।

जिससे पुल को भी खतरा पैदा हो गया था। उस समय लोनिवि द्वारा एस्टीमेट बनाकर शासन में स्वीकृति को भेजा गया था।

जिसे अब प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। भूमि पूजन के बाद पुल की सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे एप्रोच रोड़ और पुल दोनों को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर पुनीत रावत, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, लोनिवि एई सुरेन्द्र सिंह नेगी उपस्थित आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!