अपराधउत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराज्य

रानीपोखरी में दो चंदन तस्कर 7.560 किलो चंदन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार

देहरादून। थाना पुलिस रानीपोखरी द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चंदन की तश्करी करने वाले दो आरोपियों को चंदन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है।

बीते रविवार को सुबोध जयसवाल पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी नागा घेररानीपोखरी देहरादून द्वारा पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि घर की मेंड से चंदन के पेड़ अज्ञात चोरों द्वारा काटकर ले जाए गए हैं। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 379 आईपीसी व 4/10 उत्तर प्रदेश वन संरक्षण अधिनियम 1976 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, फड़ फेरी चेकिंग और संदिग्ध व्यक्ति करते समय रानीपोखरी ऋषिकेश रोड पर यूके.14 होटल के पास से दो लोगों को पकड़ा गया। जिसमें से एक व्यक्ति के हाथ में एक काले रंग के लेदर के बैग पकड़ा था। जिसने पुलिस ने पूछताछ की गई तो बताया गया कि वो लोग इत्र बेचने का काम करते हैं।

पुलिस को प्रथम दृष्टया दोनों व्यक्ति बाहर से इत्र बेचने वाले प्रतीत हो रहे थे। लेकिन जब दोनों से पूछताछ व सघन चेकिंग की गई तो इनके बैग में थाना क्षेत्र से चोरी हुई 7. 560 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद हुई। जिस पर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। रानीपोखरी में कुदरती रूप से चंदन के काफी संख्या में पेड़ पाए जाते हैं। जिन्हे तश्करों द्वारा ठिकाने लगाया जा चुका है। अब इस इलाके में नाममात्र के चंदन के पेड़ बचे हैं।

अपराध करने का तरीका

पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि दोनों पूर्व में इत्र व सेंट बेचने का कार्य करते थे। और  जगह-जगह गांव में जाकर चंदन के पेड़ को देख लेते थे। फिर मौका पाकर उनको रात्रि में काट देते थे। और फिर उनके छोटे-छोटे टुकड़े बनाकर बैग और सूटकेस में भरकर वापस कन्नौज ले जाते थे। और कुछ समय पश्चात जहां जहां उन्होंने पेड़ काटे होते हैं। उन्हीं के मालिकों से मिलकर पेड़ों की जड़ों को मालिकों से मिलकर  खोदकर ले जाते हैं। क्योंकि इन पेड़ों की जड़ भी काफी ऊंची कीमत में बिक जाती है। दोनों से आरी व कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।

आरोपियों के नाम व पते

 प्रेमचंद (45) पुत्र राधेश्याम निवासी, दिलीप (44) पुत्र रामभरोसे दोनों निवासी भैया पुरवा पोस्ट पेंदा बाद कन्नौज थाना कन्नौज उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!