उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीति

रानीपोखरी पुल जाखन नदी के तेज बहाव में बहा

देहरादून। करीब पचास साल पुराने रानीपोखरी पुल का एक हिस्सा जाखन नदी में आई बाढ के पानी से ढह गया।

और अभी भी पुल के बाकि हिस्से के ढहने का खतरा बना हुआ है। सुबह लगभग 11 बजे के आसपास पुल का रानीपोखरी की तरफ का एक हिस्सा बाढ के तेज पानी के ढह गया। जिसमें दो तीन वाहन भी पुल के हिस्से के धंसने से उसमें गिर गए।

जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस फोर्स और आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, और जिलाधिकारी डां0 आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल इस पुल पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!