उत्तराखंड

कोटद्वार में वन दरोगा की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास पर मिले बेसुध

कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में कार्यरत वन दरोगा अशोक घिल्डियाल की कल मौत हो गई। जो कि विभागीय कालोनी के कमरे में बेसुध मिले थे। पास के ही लोग उन्हें बेस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। लेकिन उन्होंने नजीबाबाद के पास दम तोड़ दिया। जिसके परिजन उनके शव को देहरादून ले गए हैं। अशोक घिल्डियाल कोटद्वार रेंज में वन दरोगा के पद पर कार्यरत थे। जो पनियाली स्थित वन विभाग के क्वार्टर में अकेले ही रहते थे। हालत बिगड़ने पर उनके पड़ोसी उन्हें बेस अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!