उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य कार्यक्रम के 5 देशो के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, मंत्री ने की WFP द्वारा दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा

देहरादून : आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जी के शासकीय आवास पर संयुक्त राष्ट्र,विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN-WFP) के 5 देशो के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड में WFP द्वारा किये जा रहे सभी कार्यों के साथ-साथ धर्मपुर(देहरादून) में स्थापित प्रदेश के पहले फ़ूड ग्रेन एटीएम का भ्रमण करेगी।कैबिनेट मंत्री ने WFP के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य में संचालित फ़ूड ग्रेन एटीएम में दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि WFP द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ राज्य को प्राप्त हो रहा है। WFP के सहयोग से राज्य में 21 फ़ूड ग्रेन एटीएम संचालित किए जा रहे हैं,साथ ही उन्होंने राज्यहित में अपना पूर्ण सहयोग करने की बात कही।5 देशो के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से UN-WFP एशिया के आपूर्ति श्रृंखला की प्रमुख किरसी जुन्निला उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!