अपराधउत्तराखंडदेहरादून

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुड़दंग करने वाले चार लोग गिरफ्तार

डोईवाला। कोतवाली पुलिस ने लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुड़दंग करने वाले चार लोगों के गिरफ्तार किया है।

बीती रात रात्रि को कोतवाली डोईवाला को सूचना मिली कि टोल प्लाजा बैरियर पर कुछ लोगों द्वारा हुड़दंग मचाया जा रहा है। जिस पर थाने से पुलिस बल, चीता कर्मचारी गण मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस ने पाया कि कुछ लोग टोल प्लाजा पर हुड़दंग मचा रहे हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वो हुड़दंग करने पर आमादा रहे। जिस कारण पुलिस ने हुड़दंग करने वाले चार व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम आकाश पुत्र स्वर्गीय वीर सिंह निवासी प्रेम नगर बाजार डोईवाला, महेश शर्मा पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा निवासी गढ़ी कैंट देहरादून, मनोज यादव पुत्र हरिशंकर निवासी लोहारपुर थाना भावर कोल जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश और अवधेश सिंह तोमर पुत्र चंद्रपाल सिंह ग्राम बिडवा मुरैना मध्य प्रदेश बताएं हैं।

ये भी पढ़ें:  देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!