अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

घर की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसा हाथी, मचा हड़कंप

डोईवाला। बीती रात रानीपोखरी झीलवाला में 11 बजे एक मादा हाथी व उसका बच्चा मनवर सिंह नेगी के मकान की चारदीवारी तोड़ते हुए घर के आंगन में दाखिल हुए।

हाथी ने मकान के मेन गेट को भी तोड़ डाला। मकान मालिक द्वारा फोन से वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, और आसपास के लोगो को बुलाया गया।

 

आसपास के लोगों ने बम पटाखे बजा कर हाथी को भगाया। हाथी के चले जाने के बाद गस्त कर रहे वन कर्मी मौके पर पंहुचे।दूसरे दिन वन क्षेत्राधिकारी धीरज सिंह रावत मौके पर पहुंच कर दोनो घरों में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

उपस्थित लोगों ने बताया कि जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा खाई खोदी गई है। लेकिन दुजियावाला से नीचे वन विभाग ने खाई बंद करवाई है। जिससे यहां जंगली जानवरों का खतरा काफी बढ़ गया है।

मौके पर राजेश भट्ट, यशपाल सिंह, मोहित कपरुवाण, वार्ड सदस्य विजयलक्ष्मी, विष्णु बेलवाल, मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!