अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

मादा हाथी व उसके बच्चे ने डांडी में उत्पाद मचाकर बाउंड्री तोड़ी

डोईवाला। डांडी झीलवाला आबादी क्षेत्र में मकान की चारदीवारी तोड़कर मादा हाथी व उसका बच्चा मकान के आंगन में घुसने से हड़कंप मच गया।

बड़कोट के डांडी झीलवाला रोड के पास रात को करीब 1 बजे राजेश भट्ट के मकान की चारदीवारी को तोड़कर एक हाथी और एक हाथी का बच्चा गोशाला के बाहर बंधी गायों के पास काफी देर तक खड़े रहे।

 

राजेश भट्ट द्वारा पटाखे फोड़ने के बाद भी हाथी नहीं भागे तो उन्होंने फोन करके मोहित कपूरवान व राजेंद्र सिंह रावत को आंगन में घुसे हाथियों की जानकारी दी।

इनके आने के बाद पटाखे फोड़े गए। तब जाकर हाथी रैनापुर की और चले गए।

ये भी पढ़ें:  बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!