देहरादून। द होराइजन स्कूल में 17वां वार्षिक उत्सव उदभव रूट्स टू फ्यूचर धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीबीएसई हेड सीओई मनीष त्यागी, स्कूल निदेशक कैप्टन एके शर्मा और प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पाठन पाठन और विद्यालय के माहौल को बेहतर बनाने के लिए सीबीएसई लगातार प्रयास कर रहा है। जिसके लिए नए पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। स्कूल के बच्चों ने काफी अच्छी प्रस्तुति दी है।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने राजस्थानी नृत्य, गुरुकुल थीम पर आधारित नाटक, प्रकृति और तत्वों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
हरियाणवी, पंजाबी लोक नृत्य, रेट्रो डांस, गुजराती गरबा, मराठी नृत्य, एआई थीम पर आधारित आधुनिक प्रस्तुतियां, आर्मी डांस, दुर्गा नृत्य, नुक्कड़ नाटक और मिले सुर मेरा तुम्हारा पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
कक्षा 10 बोर्ड टॉपर अक्षज सिंह, कक्षा 12 बोर्ड टॉपर साक्षी पंवार को सम्मानित किया गया।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर (जूनियर स्कूल) अवन्या पुंडीर और रियांश चौहान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर (सीनियर स्कूल) आशुतोष बडोनी, बेस्ट हाउस ऑफ द ईयर निलगिरी हाउस रहा।
ये रहे मौजूद
स्कूल प्रबंधक कैप्टन एके शर्मा, कैप्टन धीमान, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा (रिटायर्ड), कैप्टन टीएस रावत, प्रीति चौहान, बीना बिष्ट, रीना, मनीष, सारिका, यामिनी, मीना, कामिनी, प्रीति पंडोरा, शालिनी, आरती, निशा, कर्णिका, निधि, गीता, रेणु, सनी,