उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटन

देहरादून-हरिद्वार फोर लेन निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

सौंग नदी पर पुल निर्माण पूरा होने से डोईवाला के जाम से मिलेगी निजात

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले जाम से अब आम जनता को जल्द ही राहत मिलने वाली है।

इन दिनो देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण का कार्य जोरो पर है।
हरिद्वार कुम्भ मेले को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने वाली कंपनी को शासन से सख्त निर्देश मिले हैं। जिसके लिए संबधित अधिकारियों की लगातर बैठकें हो रही हैं। डोईवाला शहर में लगने वाले जाम से भी लोगों को जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। सौंग नदी पर बन रहे बॉय पास पुल निर्माण का कार्य पूरा होते ही ट्रैफिक सीधे प्रेजीडेंसी स्कूल से होकर लच्छीवाला फ्लाईओवर पर जाकर देहरादून जाएगा। पहले राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य इरा इंफ्रा द्वारा किया जा रहा था। और कार्य सुस्त रफ्तार से चल रहा था। अब फोर लेन निर्माण का कार्य एटलस कंपनी को सौंपा गया है।

फोर लेन कार्य पूरा होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। अब तक दर्जनों लोग निर्माणाधीन मार्ग के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राजधानी जाने और राजधानी से हरिद्वार या ऋषिकेश की तरफ जाने वाले लोगों को समय की भी बचत होगी। एटलस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नितिन त्यागी और लिगल लाइजन हेड लोकेश देशवाल ने बताया उनकी कंपनी गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के साथ ही तय समय के भीतर फोर लेन निर्माण पूरा करने का प्रयास कर रही है। कहा कि सौंग नदी पर बॉय पास पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!