उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिराज्य

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के ये नेता शामिल होंगे

देहरादून। भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग, मानव चेतना केंद्र ऋषिकेश में तीन जुलाई से पांच जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 12 सत्र होंगे। जिनमें प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। प्रतिभागियों को उद्घाटन सत्र में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रशिक्षण वर्ग में सांसद नरेश बंसल, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, सुरेश जोशी, पुष्कर काला, शेखर वर्मा आदित्य कोठारी आदि का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिले के मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे।

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!