उत्तराखंडदेशदेहरादूनमौसमराज्य

Jolly Grant क्षेत्र में एक घंटे तक हुई तड़ातड़ ओलों की बरसात- मूसलाधार बारिश के साथ चली तेज हवाएं (वीडियो देखें)

देहरादून। जॉलीग्रांट क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई।

और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जिससे सर्दियों जैसा मौसम हो गया। हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो गया। और धूप खिल गई।

यह ओलावृष्टि डोईवाला के कुछ हिस्सों में ही हुई। जिससे धान की खेतों में बुरा असर पड़ा। बारिश व ओलावृष्टि के साथ चली हवाओं से कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल गिर गई।

इस समय किसानों के खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। और किसान मौसम के खुलने के इंतजार में थे। लेकिन बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

ओलावृष्टि से धान की तैयार खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

ब्लॉक कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने कहा कि बारिश से पहले ही धान की फसल को नुकसान हुआ है।

अब ओलावृष्टि से अधिक नुकसान की संभावनाएं हैं। दलहन की फसल और हवाओ से गन्ना भी गिर सकता है।

ये भी पढ़ें:  आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की करें रक्षा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!