उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराजनीतिराज्य

साइकिल से ’23 राज्यों की 20 हजार किमी यात्रा’ कर पूर्व सीएम से मिली “आशा”

देहरादून। ‘महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण’ को लेकर देशवासियों को जागरूक करने निकलीं

राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने आज पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

से उनके डिफेन्स कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाक़ात की।

 

पूर्व सीएम ने उनका मातृशक्ति की उपस्थिति में स्वागत किया। उत्तराखंड में आने से पूर्व आशा

मालवीय साइकिलिंग के जरिए 23 राज्यों की लगभग 20 हजार कि. मी. यात्रा तय कर चुकी

है। भेंट वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने इस दौरान के उनके अनुभव को जाना। 15 अगस्त,

स्वतंत्रता दिवस को उनकी 25 हजार कि. मी. यात्रा दिल्ली में संपन्न होगी।

आशा मालवीय का लक्ष्य और उनका सपना सकुशल संपन्न हो ऐसी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने

चारों धामों से प्रार्थना करते हुए उन्हें उनकी आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!