

देश की आजादी में उधम सिंह का अहम योगदान

डोईवाला। उधम सिंह के 120वें जन्मदिवस के उपलक्ष में उन्हे याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
मनोज कांबोज ने कहा कि देश की आजादी में उधम सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जलियांवाला बाग में निर्दोष भारतीयों के ऊपर जनरल डायर द्वारा गोली चलाने का आदेश देकर हजारों बेकसूर लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसके बाद उधम सिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन के किंग्सटन हॉल में जनरल डायर को गोली मारकर मौत के घाट उतारकर निर्दोष भारतीयों की हत्या का बदला लिया।

कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए कुछ लोगों ने उधम सिंह जैसे कई क्रांतिकारियों के योगदान को इतिहास में अधिक महत्व नहीं दिया। जबकि ऐसे कई और लोगों ने देश को आजादी दिलवाने में अपने प्राण तक न्यौछावर किए हैं। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार, मारखम ग्रांट के पूर्व प्रधान परविंदर सिंह, राजेंद्र तडियाल, नरेंद्र सिंह नेगी, मनोज कांबोज विजय कुमार, जगदीश कंबोज, दिनेश, वेद प्रकाश कंडवाल, सत्येंद्र चौधरी, ललित जायसवाल, ओमप्रकाश कांबोज, नरेश कुमार, विष्णु रौथाण, उत्तम रौथाण, देव सिंह और शुभम कंबोज आदि उपस्थित रहे।

